जांजगीर-चांपा। जिले में कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले एक प्रधान आरक्षक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना अकलतरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा शराब सेवन करना भी पाया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही को देखते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




















