बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस खड़ी टाटा Ace वाहन से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है। मेला ग्राउंड पिंडारी मोड़ के पास दो दिनों से खड़ी संदिग्ध गाड़ी की जांच करने पर पुलिस को गाड़ी के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर में छिपाकर रखा गया गांजा मिला।
बरामद गांजा और वाहन की कुल कीमत करीब ₹25,20,000 आंकी गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सकरी थाना क्षेत्र में आखिर यह 40 किलो गांजा कहां खपने वाला था?
क्या शहर में बड़े नेटवर्क के जरिए नशे का कारोबार चल रहा है?
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।


