साजापानी कांशीरानी पहाड़ क्षेत्र में 8 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार हाथियों का मूवमेंट कभी भी साजापानी बस्ती या घुइचुवा की ओर हो सकता है। ग्राम कोटवार द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे जंगल की ओर विशेषकर महुआ बीनने के लिए जाते समय सावधानी बरतें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को उनके रास्ते में जाने दें और किसी भी तरह का शोर-शराबा या पटाखा न फोड़ें। वन विभाग और विद्युत विभाग की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।


