कोरबा, 26 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को एक महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतका के पति को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या की और फिर लाश को जलाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
घटना का विवरण
मृतका की पहचान सुषमा खुसरो (निवासी रामाकछार, थाना पाली) के रूप में हुई है। उसकी शादी अभिनेक कुमार लदेर से आर्य समाज, बिलासपुर में हुई थी। दोनों गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोरबा में किराए पर रहते थे।
22 जुलाई की सुबह 9 से 10 बजे के बीच पति-पत्नी में फिल्म देखने को लेकर कहासुनी हुई। आरोपी पति ने पुलिस को पहले बताया कि वह बैंक गया था और लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब बालकनी से झांका तो धुआं निकलता दिखा। अंदर जाकर देखा तो पत्नी की जली हुई लाश पड़ी थी।