भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला कोरबा के निर्देशानुसार उरगा मंडल के ग्राम करुमौहा में VB G RAM G कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें जिले से मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री संजीव शर्मा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय,व पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रक पर पुष्पार्चन करके किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने VB G RAM G के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे मनरेगा से ज्यादा व्यापक और फायदेमंद बताया, साथ ही विरोधियों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को झूठा बताते हुए उसका विरोध कर VB G RAM G से होने वाले लाभ को बताने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री अजय विश्वकर्मा जी ने सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्पना पर प्रकाश डाला। साथ ही VB-G RAM G के महत्व, उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों को बताते हुए इसे एक नया ग्रामीण रोजगार कानून बताया, जो मनरेगा के स्थान पर लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति, जीपीएस आधारित निगरानी तथा एआई ऑडिट जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।
उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं को इस योजना से होने वाले लाभ को विस्तार से समझाया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोजगार सृजन के लिए केन्द्र शासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर मण्डल के पूर्व महामंत्री मनोज धीरहे, महामंत्री पवन कंवर, उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल व श्रीमती पुष्पा कंवर, सलजा रंगारी, भुवनेश्वरी कंवर, अग्नि देवी, बीजू सिँह, मनोज कर्ष, कुमार कंवर, चुन्नीलाल पाटील, दिलीप कौशिक, दुर्गा जायसवाल, उत्तम भारद्वाज, अभिवरण यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।






















