कोरबा। सुनलिया पुल क्षेत्र में सड़क की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां एक पिकअप वाहन फंस जाने से आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले इसी स्थान पर पुरानी पाइपलाइन को निकालकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की खुदाई वाले हिस्से को मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया। बारिश और वाहनों की लगातार आवाजाही के बाद मिट्टी धंसने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई।
अब सवाल यह उठ रहा है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत और गड्ढों को व्यवस्थित तरीके से क्यों नहीं भरा गया? क्या सिर्फ मिट्टी डालकर सड़क को छोड़ देना ही जिम्मेदार विभाग की जिम्मेदारी है?
पिकअप के फंसने की घटना ने सड़क निर्माण और मरम्मत की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो बड़े वाहन ही नहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
अब देखना होगा—पिकअप फंसने के बाद खुलेगी जिम्मेदारों की आंख या फिर इसी तरह धंसती रहेगी सड़क?
SN इंडिया न्यूज
देखें वीडियो | सुनलिया पुल की जमीनी हकीकत




