कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों कोतवाली और कटघोरा के प्रभारी बदले गए हैं। कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद डडसेना को प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू कोतवाली टीआई होंगे। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इसी तरह आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी को थाना करतला से थाना श्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे को थाना श्यांग से थाना करतला पदस्थ किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



