🚨
रायपुर (Raipur), 30 सितंबर 2026। अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान रायपुर पुलिस (Raipur Police) की पुरानी बस्ती थाना टीम ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों की निगरानी एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महाराजबंद तालाब के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमता मिला।
पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान चंदन सेन (20) के रूप में हुई, जो ग्राम नंदनी खुदनी, गोठान के पास, थाना अहिरवारा, जिला दुर्ग का निवासी बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक लोहे का चाकू जब्त किया।
मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026 दर्ज कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं चेकिंग लगातार जारी रखने की बात कही गई है।


