कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कोरबा जिले के हैलीपेड परिसर में कुछ युवक बाइक से उत्पात मचाते हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने वहां मौजूद युवकों को नियंत्रित किया तथा उनकी मोटरसाइकिलों को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही प्रतिबंधित साइलेंसर लगे वाहनों से तुरंत साइलेंसर निकलवाए गए।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का उत्पात असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। इस प्रकार की हरकतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





