रिपोर्टर जितेंद्र दास करतला: कोरबा/करतला। करतला हाई स्कूल मैदान में एक जीवित बछिया को बेरहमी से काटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि 21 अगस्त की शाम प्रार्थी बलवंत राजपूत और उसके साथी ने देखा कि करतला निवासी राजेंद्र खांडे (28 वर्ष) और राजेंद्र गिरी (45 वर्ष) धारदार टंगिया से बछिया को काट रहे थे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज भी की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बछिया के अवशेष जब्त किए। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 325, 296, 3(5), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ठ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



