कोरबा | भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें 18 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें अधिकांश नए चेहरे हैं ,जो पहले मंडल और मोर्चा संगठनों में काम कर चुके हैं।
कार्यकारिणी में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा और संजय शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। प्रफुल्ल तिवारी फिर से जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बाकी सभी नए चेहरे हैं।उनके साथ रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया ,मंजू सिंह ,योगेश जैन नवदीप नंदा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर कमला किन्डो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर ,अजय दुबे विवेक मार्कंडेय को नियुक्त किया गया है ।कोषाध्यक्ष अजय पांडे और सह कोषाध्यक्ष अध्यक्ष नवीन अरोरा बनाए गए हैं। संवाद प्रमुख की जिम्मेदारी अर्जुन गुप्ता और संवाद सह प्रमुख शैलेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। इसमें अधिकांश पदाधिकारी कोरबा विधानसभा से ही नियुक्त किए गए हैं। हालांकि चारों विधानसभा से पदाधिकारी बनाए गए हैं।




















