कोरबाबिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने ग्राम भुलसीडीह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन आईटी कॉलेज में संचालित मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का का निरीक्षण किया।
उन्होंने भुलसीडीह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बालक हॉस्टल, इंटर्न बालक, इंटर्न कन्या हॉस्टल, डायनिंग एरिया का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में प्रगति लाने व निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने अधिकारियों को निर्देश दिए।
संभागायुक्त जैन ने वर्तमान में आईटी कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के संचालित कक्षाओं का अवलोकन कर छात्र हित में सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। संभागायुक्त जैन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने ओपीडी, पुरुष व महिला वार्ड, स्टोर रूम, हमर लैब, ब्लड बैंक और विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।





















