रिपोर्टिंग बाय प्रदीप राव
कोरबा, 15 सितम्बर 2025 – आज दिनांक 15/09/2025 को बुधवारी बाजार स्थित हटरि क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ गिरी बिजली से एक सब्जी विक्रेता महिला बाल-बाल बच गई। घटना के समय महिला बाजार में सब्जी बेच रही थी। अचानक आसमान में गर्जना हुई और बिजली सीधे महिला के पास गिरी।
उसी समय वहां उपस्थित SN इंडिया न्यूज के पत्रकारों ने तुरंत 112 आपातकालीन सेवा पर फोन कर जानकारी दी। तत्परता से मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल महिला को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर जिला अस्पताल को भेजा। महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के कारणों की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आसपास के लोग और दुकानदार घटना से सदमे में हैं। अभी तक बिजली गिरने के कारणों का स्पष्ट विवरण नहीं मिल पाया है, पर मौसम विभाग की ओर से भी चक्रवात तथा आंधी की चेतावनी जारी की गई थी।
👉 प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है।
👉 हम आपको इस घटना से जुड़ी हर नई अपडेट से अवगत कराते रहेंगे।
⚡ अभी और जानकारी के लिए जुड़े रहें… कोरबा जिले से S N INDIA NEWS।



