✍। रिपोर्टिंग बाय प्रदीप राव
कोरबा। वार्ड क्रमांक 04 राताखार में शनिवार के को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरती नामक युवती मृत अवस्था में किराए के मकान से बरामद हुई है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
वार्ड के पार्षद रवि चंदेल ने जानकारी दी कि मृत युवती पिछले तीन से चार महीनों से एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। वहीं, मृतका के पिता का कहना है कि युवती नाबालिग थी।
सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और युवती के साथ रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस बीच एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब देखना यह होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी पुष्टि पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
¶


