कोरबा के दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक कामकाजी महिला मंजू राव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की खिड़की से लटका मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, मंजू राव का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था। उनके पति सुनील राव ने बताया कि रात को खाने के बाद सभी सो गए थे। बाद में उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पति ने कहा कि उनके बीच सब ठीक था कोई विवाद नहीं था। वहीं मायके वालों ने भी कहा कि शादी के बाद से सब ठीक था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।





















