कोरबा
ध्यानचंद चौक दर्री बराज से लेकर रिस्दी चौक तक 9 किमी रिंग रोड की हालत खस्ता है। अब यह तस्वीर बदलने की तैयारी हो गई है। ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 25 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से टू-लेन बनेगी। इसके आगे रिस्दी चौक तक फोरलेन बनाने 54 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इस रोड पर बेलगिरी और ढेगुरनाला पुल को छोड़ दिया गया है। नया पुल नहीं बनने पर आगे परेशानी हो सकती है।
पीडब्ल्यूडी ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक टूलेन बनाने के लिए तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी तकनीकी मंजूरी सितंबर में मिली है। सड़क बनाने के लिए जिला खनिज न्यास से 17 मई को आदेश मिला। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की गई। राज्य शासन से भी 6 जून को अनुमति मिल चुकी है। टें
डर में डेढ़ से 2 महीने का समय लग सकता है। सड़क दो चरण में बनेगी। इस रोड पर 24 घंटे भारी वाहनों का दबाव रहता है। बजरंग चौक परसाभाठा से ध्यानचंद चौक के बीच बेलगिरी नाला पर पुल 1985 में बनाया गया था। अब इसकी हालत भी खराब हो गई है। 42 साल पुराने पुल निर्माण का बजट भी इसमें शामिल है। इसी तरह बालको से रिस्दी के बीच ढेगुरनाला पुल को भी रिंग रोड बनाते समय ही बनाया गया था। वह भी कमजोर हो गई है। सड़क निर्माण के साथ दोनों पुल को भी शामिल करने से आगे समस्या नहीं होती।
दोनों पुल की लागत 8-8 करो , सेतु निगम ने भेजा प्रस्ताव रिंग रोड पर नया पुल बनाने सेतु निगम ने सर्वे कर लिया है। इसके लिए 8-8 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। फंड नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अभी मरम्मत से काम चलाया जा रहा है।
सीधी बात जीआर जांगड़े, ईई पीडब्ल्यूडी अभी सड़क बनाने का प्लान, पुल बनाने सेतु निगम से चर्चा करेंगे 0 सवाल: रिंग रोड पर दो पुल कमजोर हो गए हैं। इसका निर्माण कब होगा। 0 जवाब: अभी सड़क निर्माण का ही प्लान है। पुल का निर्माण भी शामिल नहीं है। सेतु निगम से चर्चा करेंगे। 0 सवाल: सड़क बनने के बाद समस्या दूर होगी? 0 जवाब: ऐसा नहीं है। पुल निर्माण के लिए भी प्लान बनेगा। 0 सवाल: सड़क का निर्माण कब तक शुरू होगा? 0 जवाब: टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है।
सड़क निर्माण के पहले रिंग रोड की मरम्मत शुरू पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार सड़क के पहले मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। कोयला और राखड़ परिवहन के लिए भारी वाहनों की आवाजाही होती है। क्षमता से अधिक सड़क पर दबाव होने के कारण ही सड़क खराब हुई है।
भास्कर इनसाइट आधी अधूरी योजना से समस्या का नहीं होगा समाधान शहर के चारों ओर की सड़कें खराब है। सड़क के साथ पुल-पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला खनिज न्यास मद से सीएसईबी चौक से दर्री बराज फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलियों को शामिल नहीं किया गया था। इसकी वजह से कोरबा पूर्व प्लांट के पास नहर पर नया पुल का निर्माण ही नहीं हो पाया।
इसी तरह की समस्या कोहड़िया के पास भी है। नया पुल नहीं बनने से करीब 500 मीटर सड़क टूलेन ही बन सकी है। कोहड़िया नहर पुल की चौड़ाई नहीं बढ़ी है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। निगम ने बाद में पुल का प्रस्ताव भेजा, लेकिन इसकी मंजूरी ही नहीं मिली। रिंग रोड पर भी इसी तरह की समस्या होगी। बरमपुर से दर्री बराज तक टूलेन बनाने के साथ ही अहिरन नदी में पुल को शामिल किया गया है। आधी अधूरी योजना से आगे परेशानी ही होगी।





















