कोरबा
सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग पर गुरुवार को जोड़ा पुल के पास मछलियों से भरा पिकअप पलट गया। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट आई है। वाहन पलटने से मछलियों से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गई। राहगीर मछलियों को उठाकर ले गए। मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पिकअप चालक मछली लेकर कोरबा आ रहा था।
वाहन तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक किसी तरह बाहर निकला और लोगों को मछलियों के डिब्बे और बोरी को एक जगह रखने मिन्नतें करता रहा, लेकिन हादसे के बाद जुटी भीड़ मछलियां लेकर भाग गई। इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। अब तक रिपोर्ट भी नहीं लिखाई गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

