कोरबा छत्तीसगढ़ शासन ने खनिज संसाधन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल कर 21 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें कोरबा के सहायक खनिज अधिकारी उत्तम प्रसाद खूंटे भी प्रभावित हुए हैं। उनका तबादला सहायक खनिज अधिकारी जिला कार्यालय बालोद किया है। वे सुकमा के जिला कार्यालय (खनिज शाखा) का भी अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। वहीं उनकी जगह जिला कार्यालय बालोद (खनिज शाखा) के सहायक खनिज अधिकारी राकेश कुमार वर्मा को कोरबा में पदस्थ किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




















