एस एन इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर धनराज सिंह मरकाम पाली = गोंडवाना महासभा केंद्र तीवरता के कर्मचारी संघ के द्वारा सर्किल मखनपुर में प्रतिभावान छात्रों के लिए सम्मानित कार्यक्रम आयोजित कर 80% से ऊपर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर छात्रों का हौसला बुलंद किया गया एवं भविष्य में ऐसी ही 80% से ऊपर रंग हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को समाज के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर के सैकड़ो छात्र-छात्राओं का मान सम्मान किया गया। और गोंडवाना महासभा केंद्र तीवरता के गोंडी पुनेमाचार्य तिरुमाल गणेश मरपच्ची जी के द्वारा सामाजिक क्रेडर कर अपनी रूढ़िवादी परंपरा गोंडी भाषा धर्म संस्कृति ज्ञान के बारे में एवं हमारे पुरखा पेन पुरखा शक्ति के बारे में विस्तार से समझाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हमारे पाली तानाखार के यशस्वी विधायक जन-जन के नेता तिरुमाल तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी , रघुवीर सिंह मार्को जी आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा , तिरुमला निर्मल सिंह मरकाम जी सभापति गोंडवाना महासभा केंद्र तिवरता, शत्रुघ्हन सिंह मरकाम जी अध्यक्ष कर्मचारी संघ कोरबा, तिरुमाल निर्मल राज संरक्षक कर्मचारी संघ कोरबा , पी.एस. मरकाम कोषाध्यक्ष सर्किल माखनपुर , मोहन सिंह आयम जी अध्यक्ष सर्कल माखनपुर एवं समस्त कर्मचारीगढ़ एवं समाज के समस्त पदाधिकारी आदि की उपस्थिति में 25 दिसंबर 2025 को कर्मचारी संघ की स्थापना दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम कराया गया जिसमें समाज के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



