Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तख्त श्री पटना साहिब में उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने टेका मत्था, कमेटी ने किया सम्मान

    2026-03-16

    कोरबा का चावल घोटाला विधान सभा में गूंजा, अब तक 2 अफसरों को किया निलंबित, 10 को नोटिस, विपक्ष ने किया वाकआउट

    2026-03-16

    वन भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला, एक माह बाद भी जांच नहीं

    2026-03-16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 17
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      तख्त श्री पटना साहिब में उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने टेका मत्था, कमेटी ने किया सम्मान

      By Yogesh Saluja2026-03-1612
      Recent

      तख्त श्री पटना साहिब में उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने टेका मत्था, कमेटी ने किया सम्मान

      2026-03-16

      कोरबा का चावल घोटाला विधान सभा में गूंजा, अब तक 2 अफसरों को किया निलंबित, 10 को नोटिस, विपक्ष ने किया वाकआउट

      2026-03-16

      वन भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला, एक माह बाद भी जांच नहीं

      2026-03-16
    • Desh – Videsh

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25

      112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की

      2025-10-25

      पंतोरा अमलीभाटा बकसरा में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री… प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

      2025-10-18

      अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था को जोखिम, क्रिसिल ने जताई चिंता

      2025-09-27

      भारत बना आत्मनिर्भर: पीएम मोदी ने ओडिशा से स्वदेशी 4जी नेटवर्क की शुरुआत की

      2025-09-27
    • Entertainment

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29

      अनुपमा पहुंचीं उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर नंदी के कान में कही दिल की बात

      2025-07-28
    • Korba

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01

      कोरबा में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी:कर्मचारी से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

      2025-10-08

      शुष्क दिवस पर भी बरपाली में अवैध शराब बिक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

      2025-10-02

      पाली कोरबा ब्रेकिंग: डूमरकछार चौक बना मवेशियों का अड्डा, बाइक सवार जैन सिंह मरावी हादसे में घायल, प्रशासन पर उठे सवाल

      2025-10-02
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा का चावल घोटाला विधान सभा में गूंजा, अब तक 2 अफसरों को किया निलंबित, 10 को नोटिस, विपक्ष ने किया वाकआउट
    CHHATTISGARH

    कोरबा का चावल घोटाला विधान सभा में गूंजा, अब तक 2 अफसरों को किया निलंबित, 10 को नोटिस, विपक्ष ने किया वाकआउट

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-03-16No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर/कोरबा। विधानसभा में कोरबा जिले में राइस मिलर्स से अमानक चावल लिए जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में बताया कि 8 हजार क्विंटल से अधिक अमानक चावल लिया गया था और इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

    घोटाले के लिए दूसरे जिले की आईडी का किया गया उपयोग

    दरअसल प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने इस मामले को सदन में उठाते हुए सरकार से पूछा कि 3. क्या खाद्य मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) क्या कोरबा जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के अंतर्गत संचालित संग्रहण केन्द्रों/गोदामों में दूसरे जिले की आईडी एवं ओटीपी का उपयोग कर अमानक (सब स्टेंडर्ड) चावल की खरीदी की गई? यदि हां, तो संबंधित प्रकरण में किन-किन जिलों के अधिकारियों/कर्मचारियों की आईडी का उपयोग किया गया ? (ख) कुल कितनी मात्रा में अमानक/घटिया चावल की खरीदी की गई? उसकी अनुमानित वित्तीय राशि कितनी है? क्या गुणवत्ता परीक्षण (क्वालिटी इंस्पेक्शन) नियमानुसार किया गया था? यदि किया गया तो अमानक चावल कैसे स्वीकार हुआ? (ग) प्रकरण में अब तक किन अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित/हटाया गया है? क्या किसी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है? विवरण प्रदान करें?

    इस प्रश्न के जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि (क) जी हाँ। इस प्रकरण में जिला बालोद, बेमेतरा एवं जशपुर के कर्मचारियों की आईडी का उपयोग किया गया। (ख) खरीदे गये चावल में से 8153.48 किंटल चावल वितरण योग्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसकी अनुमानित वित्तीय राशि लगभग 3.34 करोड़ रूपये है। वितरण के योग्य नहीं पाए गये चावल का गुणवत्ता परीक्षण तत्समय नियमानुसार नहीं किए जाने के कारण अमानक चावल जमा हुआ। (ग) प्रकरण में एक कनिष्ठ सहायक एवं एक कनिष्ठ तकनीकी सहायक को निलंबित किया गया है। जी नहीं. एफआईआर नहीं कराया गया है। शेष प्रश्नांश उपास्थित नहीं होता।

    नान के पूर्व जिला प्रबंधक को किया गया निलंबित

    मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अधिकारी (नान के पूर्व जिला प्रबंधक) प्रमोद जांगड़े को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय स्तर पर अन्य कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है।

    राइस मिलर्स को चावल वापस करने नोटिस

    विधानसभा में यह जानकारी भी दी गई है कि अमानक चावल देने वाले एक दर्जन से भी अधिक राइस मिलर्स को चावल को वापस कर दूसरा चावल देने को कहा गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने भी किया सवाल

    सदन में इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंत्री से पूछा कि संबंधित अधिकारी को कब निलंबित किया गया और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता जरूरी है, ताकि जनता को यह भरोसा मिल सके कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    मंत्री ने जवाब में बताया कि इस मामले की भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से भी जांच कराई गई है। इसके साथ ही विभाग ने अलग से एक जांच दल का गठन किया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

    मंत्री के अनुसार अब तक दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि दस अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय स्तर पर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

    असली दोषियों को बचाने का आरोप, बहिर्गमन

    हालांकि मंत्री के जवाब से विपक्ष पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि इस मामले में असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में अमानक चावल की खरीदी होना गंभीर अनियमितता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर विपक्षी विधायकों ने सदन में नारेबाजी भी की। स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। अंततः मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने विरोध स्वरूप सदन से बहिर्गमन कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    तख्त श्री पटना साहिब में उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने टेका मत्था, कमेटी ने किया सम्मान

    2026-03-16

    वन भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला, एक माह बाद भी जांच नहीं

    2026-03-16

    पूर्व में हुई चोरियों से अबतक नही हटा पर्दा, सेंधमारों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले… एसईसीएल कर्मी के घर से 45 हजार तो शिक्षक घर से कीमती बर्तन ले उड़े

    2026-03-16
    Top Posts

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,347

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,217

    कथित पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही! किसान से पैसे मांगने पहुंचे ‘फर्जी जांचकर्ता’, ग्रामीणों ने उतारा भूत

    2025-12-29846

    कोरबा: सपना चौधरी का कार्यक्रम बन गया हादसे की कहानी, पुलिस सुरक्षा में बचकर निकल पाईं स्टार

    2025-10-13782
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    तख्त श्री पटना साहिब में उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने टेका मत्था, कमेटी ने किया सम्मान

    By Yogesh Saluja2026-03-1612

    आज 16 मार्च, 2026 को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय मिश्रा जी.. माननीय…

    कोरबा का चावल घोटाला विधान सभा में गूंजा, अब तक 2 अफसरों को किया निलंबित, 10 को नोटिस, विपक्ष ने किया वाकआउट

    2026-03-16

    वन भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला, एक माह बाद भी जांच नहीं

    2026-03-16

    पूर्व में हुई चोरियों से अबतक नही हटा पर्दा, सेंधमारों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले… एसईसीएल कर्मी के घर से 45 हजार तो शिक्षक घर से कीमती बर्तन ले उड़े

    2026-03-16
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.