रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में कमी की गई है, जबकि बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं।नई दरों के मुताबिक, हाई रेंज विदेशी शराब (इम्पोर्टेड और प्रीमियम ब्रांड्स) की कीमतों में करीब 1000 रुपए तक की कमी की गई है। इससे प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को राहत मिलेगी। सरकार के इस फैसले को बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के रूप में देखा जा रहा है।वहीं दूसरी ओर, बियर और कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। खास बात यह है कि देशी शराब के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी यह पहले की तरह ही पुराने रेट पर उपलब्ध रहेगी।आबकारी विभाग के आदेश के बाद नई दरें पूरे राज्य में लागू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर शराब की बिक्री और राज्य के राजस्व पर भी देखने को मिलेगा।
शराब के नए रेट (चुनिंदा ब्रांड्स)
व्हिस्की
- आइकॉन प्रीमियम (750ML): ₹440 ➝ ₹480
- ऑफिसर्स चॉइस प्रेस्टिज (750ML): ₹580 ➝ ₹640
- मैकडॉवेल्स नं. 1 (750ML): ₹700 ➝ ₹760
- रॉयल स्टैग (750ML): ₹780 ➝ ₹840
- ब्लेंडर्स प्राइड (750ML): ₹1150 ➝ ₹1240
- जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल (750ML): ₹3800 ➝ ₹4110बीयर
- किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (650ML): ₹180 ➝ ₹200
- बडवाइजर मैग्नम (650ML): ₹220 ➝ ₹240
- हेवर्ड्स 5000 (650ML): ₹190 ➝ ₹210
- कोरोना (330ML): ₹160 ➝ ₹180
वाइन और RTD
- सुला ब्रूट (750ML): ₹1200 ➝ ₹1320
- बकार्डी ब्रीजर (275ML): ₹100 ➝ ₹120

