रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप :- पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा, ऑटो में पहुंचे थे आरोपी, 4 गिरफ्तार 1 फरार,, रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में बीड़ी लेने गई थी, लेकिन रास्ते में 3 लोगों ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए गैंगरेप किया, वहीं 2 अन्य युवक उनका साथ दिया। जब पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से लात-घूसों से पीट दिया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पूरा मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
अब जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, 37 साल की महिला अपने पति के साथ कोतरा रोड थाना इलाके में किराए के मकान में रहती है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड पर बीड़ी लेने गई थी। तभी मुन्ना गिरी (27) और उसके साथी ऑटो में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को अकेली समझकर जबरन सड़क किनारे वाली दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की।
इसे देखकर महिला के पति ने विरोध किया। तभी दीपक सिदार (23) और पिंटू निषाद (23) ने उसके पति पर हमला कर दिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी।


