कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




