कोरबा जिले के गेवरा बस्ती की दृष्टिबाधित दिव्यांग शिवांगी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। बचपन में रेटिना की समस्या के कारण उनकी दृष्टि पूरी तरह चली गई, लेकिन उन्होंने हौसले के साथ पढ़ाई जारी रखी और रायपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जनदर्शन में शिवांगी ने स्वरोजगार के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से कंप्यूटर की मांग की। उनकी लगन और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा को देखते हुए प्रशासन द्वारा उसे कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया।
अब शिवांगी प्रिंटिंग कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह सहयोग उसके लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का माध्यम बना है।
#Inspiration
#Motivation
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh






