जांजगीर-चांपा। रास्ता रोककर राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटने वाले झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटे गए 5 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल तथा नकद राशि बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार, मोहरियामुड़ा निवासी विरेंद्र कुमार 28 मई की रात अपने साथी के साथ नैला से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और बैग में रखे 3 मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नकद झपटकर फरार हो गए। पीछा करने के दौरान पीड़ित और उसका साथी बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।घटना के बाद विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
बरामदगी
✔️ झपटमारी के 5 मोबाइल फोन
✔️ घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल
✔️ नकद 1900 रुपये
गिरफ्तार आरोपी
बलवेदव सूर्या, निवासी औराईखुर्द दर्राभाठा
पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़ेपारा
लखन कंवर, निवासी कचौरा
राकेश यादव, निवासी कचौरा
दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा
2 विधि से संघर्षरत बालक






