कोरबा (रानीरोड): स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए रानीरोड इलाके में सट्टे का अवैध कारोबार एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अभी कुछ ही दिन पहले पुलिस ने जिस सट्टा बाज को पकड़कर हिदायत दी थी, उसने कानून के सारे खौफ को हवा में उड़ा दिया है। रानीरोड स्थित ‘निक्की’ के नाम से मशहूर यह सट्टेबाज बिना किसी डर के, खुलेआम सट्टे का जाल बिछाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहा है।
पुलिस की समझाइश बेअसर, क्या प्रशासन का डर हुआ खत्म?
सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों हुई पुलिसिया कार्रवाई और समझाइश का इस शातिर सटोरिया पर रत्ती भर भी असर नहीं हुआ है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर आते ही निक्की ने दोगुने उत्साह के साथ सट्टे का धंधा फिर से चालू कर दिया है। क्षेत्र के नागरिकों में अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर इस सट्टेबाज को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो यह खाकी को इतनी खुली चुनौती दे रहा है? क्या इसे कानून और प्रशासन का जरा भी डर नहीं बचा है?
सट्टे की काली कमाई: झोपड़ी से तब्दील हुआ दो मंजिला आलीशान बिल्डिंग में
निक्की के इस अवैध कारोबार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले तक जो शख्स झोपड़ी में रहता था, उसने सट्टे के इस काले धंधे की बदौलत आज रानीरोड में एक शानदार दो मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर ली है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं को सट्टे की लत लगाकर, उनके घरों को बर्बाद कर यह सटोरिया अपनी तिजोरियां भर रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






