मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मडकम वीरा पिता मरकाम राजा उम्र 32 वर्ष निवासी डोण्ड्रा थाना कोन्टा जिला सुकमा निम्नलिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11 7.26 की रात्रि 1:00 बजे ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 12AX 4808 का चालक द्वारा तेज गति से जानबूझकर वाहन चलाकर 18 नग बैल ,गाय बछड़ा, बछिया को कुचल दिया जिससे मौके पर ही 14 मवेशियों की मृत्यु हो गई और चार मवेशी को चोट लगी है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 325 भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ क्रषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं समस्त कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 12 AX 4808 के चालक राजकुमार उरांव पिता महेश उरांव अमृत इस वर्ष निवासी वार्ड मांग 10 फरठीया थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से ट्रक क्रमांक सीजी 12 AX 4808 एवं वाहन के दस्तावेज जप्त कर आरोपी को दिनांक 11.7.2026 के 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसका न्यायिक रिमाण्ड तैयार किया गया है और माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा जाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




