बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर जबरन होटल के कमरे में बंद करके मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई की रात उसकी बेटी से जुड़े विवाद में पंचायत कराने के बहाने उसे, उसके पति और बेटी को एक वाहन से ले जाया गया। इसके बाद रास्ते में उसके पति को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद महिला को किशनगंज के एक होटल में ले जाकर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जिसमें सफल नहीं होने पर बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पांच लाख रुपये का लालच देकर मामला दबाने का प्रयास किया गया। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी लल्लू मुखिया पर हर्ष फायरिंग करने, वाहन से शराब बरामद होने सहित पत्रकार को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। लेकिन हर बार वो कोर्ट से जमानत ले लेता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



