📍 मुड़ापार (कोरबा):
शहर में बेखौफ घूम रहे चोरों के गिरोह ने बीती रात एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन अपनी ही किस्मत और दुकान की सुरक्षा के आगे पस्त हो गए!
घटना मुड़ापार स्थित ‘श्री साईं इलेक्ट्रॉनिक्स’ की है। दुकान मालिक श्री शिव प्रसाद गुप्ता के मुताबिक, रात 12:00 बजे के बाद चोरों की एक टोली ने दुकान को निशाना बनाया। चोर पूरे फुल-प्रूफ प्लान के साथ आए थे:
पीछे से दीवार तोड़कर सेंधमारी की गई।
सामने के शटर पर लगे दो-दो ताले चटका दिए गए।
लेकिन कहते हैं ना—“जाको राखे साइयां, मार सके न कोय!”
दीवार टूटने और ताले टूटने के बाद भी जब चोरों ने अंदर घुसने की कोशिश की, तो ‘सेंट्रल लॉक’ उनके रास्ते का काल बन गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब सेंट्रल लॉक नहीं खुला, तो चोरों का मास्टरप्लान फ्लॉप हो गया और उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा!
तो क्या कोरबा में सक्रिय है कोई ‘हाई-टेक चोर नेटवर्क’?
गौर करने वाली बात यह है कि ठीक एक दिन पहले ही डीडीएम रोड स्थित ‘अंबे पान सेंटर’ को भी चोरों ने निशाना बनाया था। हालांकि वहां चोर CCTV कैमरे में कैद हो चुके हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है:
👉 क्या दोनों वारदातों के पीछे एक ही शातिर गैंग का हाथ है?
👉 क्या कोरबा शहर में बेखौफ होकर घूम रहा है चोरों का कोई बड़ा नेटवर्क?
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मौक़े से मिले सुरागों के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश होगा और चोर सलाखों के पीछे होंगे।
जनता सावधान रहे, सतर्क रहे!
चोरों के बढ़ते हौसलों को देखते हुए अपने घर और दुकानों की सुरक्षा पुख्ता रखें





























