[12:01 pm, 17/08/2026] +91 86022 46033: कोरबा। बांकी मोंगरा , कोरबा की प्रतिभाशाली बेटी क्रिस्टिना बघेल ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर Chhattisgarh Fame Fashion Week Global India 2026 में Miss Global India 🇮🇳 का खिताब जीतकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित आयोजन 15 अगस्त 2026 को अंबुजा मॉल, रायपुर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में क्रिस्टिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर पिता लुकेश बघेल और माता संतोषी बघेल सहित परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
क्रिस्टिना की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। छोटे शहर और सीमित संसाधन प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनते—जरूरत होती है तो सिर्फ मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास की।
इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक सिद्धांत सिंह सर एवं राखी मंडल मैम को भी बधाई। क्रिस्टिना बघेल को Miss Global India 2026 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 🎉👑🇮🇳
आपकी यह जीत सिर्फ एक ताज नहीं, बल्कि कोरबा की बेटी के सपनों की जीत है। आगे भी ऐसे ही सफलता की नई ऊंचाइयां छूती रहें। ❤️
[12:02 pm, 17/08/2026] +91 86022 46033: Bn

































