Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा में एक मोबाइल फोन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को अस्पताल पहुंचा दिया। मोबाइल फोन चोरी होने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल छोटे भाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यहां एसईसीएल डाकघर के पास रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपने बड़े भाई राजेश कुमार का मोबाइल फोन लेकर अपने साथ दोस्तों के साथ घुमने ले…
बलूचिस्तान मुक्ति आंदोलन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर के आंखों की नींद छीन ली है। अब बलूच अमेरिकी कांग्रेस के अध्यक्ष और बलूचिस्तान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तारा चंद बलूच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर भारत से इस आंदोलन के प्रति समर्थन मांगा है। इससे पाकिस्तान घबरा गया है। बलूच नेता ने पीएम मोदी को लिखा है कि पाकिस्तान के प्रभुत्व के खिलाफ बलूच लोगों के राष्ट्रीय प्रतिरोध के लिए भारत के नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन की जरूरत है। बता दें कि यह अपील बलूच अमेरिकी कांग्रेस की ओर से भेजे…
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा: जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम नवापारा में पदस्थ सचिव के रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर पंचायत कार्यालय पहुँचने से ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव रामेश्वर राजवाड़े अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद लापरवाह है और नियमित रूप से नशे की हालत में रहकर कार्यालय पहुँचता है। जिससे वह अपना काम ठीक से नही कर पाता। शराबी सचिव के कारण जहां ग्राम में बुनियादी विकास के कार्य ठप्प है, तो वहीं लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सचिव से संपर्क नही कर पा रहे है। ऐसे में पंचायत संबंधित कामकाज बुरी…
आलिया भट्ट ने शुक्रवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू कर महफिल लूट ली। एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू लुक के लिए शिआपरेली गाउन पहना था, जिसमें वह प्रिंसेस लग रही थीं। उन्होंने लोरियल पेरिस के लाइट्स ऑन वूमन्स वर्थ इवेंट के लिए अरमानी प्रिवी गाउन चुना। वहीं आलिया का कान्स से दूसरा लुक भी सामने आया है। इस बार उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। हालांकि, अब सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ब्लैक गाउन में देख यह अनुमान लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट फिर से प्रेग्नेंट हैं और राहा के बाद रणबीर कपूर संग अपने…
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों को चुना है। रोहित शर्मा के टेस्ट को अलविदा कहने के बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान थे। शुभमन गिल को जैसे ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, वैसे ही उनके नाम अनोखा कारनामा दर्ज हो गया। गिल अब भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा…
कोरबा, 24 मई। रूमगरा निवासी 24 वर्षीय युवक तौफिक रजा उर्फ सोनू की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित पिता नजरे इमाम द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी कोरबा ने मृतक का शव कब्रिस्तान से उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तौफिक रजा ठेकेदार भरतपाल के अधीन सुपरवाइजर/ड्राइवर का कार्य करता था। दो माह का वेतन न मिलने पर विवाद हुआ, और फिर ठेकेदार द्वारा उड़ीसा के रायगढ़ा स्थित उत्कल एल्युमिनियम कंपनी में कार्य दिलाने के बहाने उसे 27 मार्च को उड़ीसा भेजा गया।…
कांकेर : सांसद भोजराज नाग अपने पुराने अंदाज में फिर से नजर आए. दरअसल आम जनता के समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान सुशासन तिहार जारी है. अभियान के तीसरे चरण में कोयलीबेड़ा में गुरुवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें सांसद भोजराज नाग शामिल होने पहुंचे थे. CG BREAKING: राजधानी में मिला कोरोना का पहला मरीज, निजी अस्पताल में इलाज जारी इस दौरान जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने अफसर की जमकर क्लास लगा दी. पीएचई इंजीनियर को भरे शिविर पर फटकारते हुए कहा कि ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते और कमीशन…
रायपुर : देश के कई इलाकों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसको लेकर सरकारों ने चिंता जताई है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसी बीच राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ चिन्हित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस मामले की पुष्टि की है। बता दें कि संक्रमित मरीज़ को MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसका इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। मरीज को सिंगल…
रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता और समाजसेवी गौ सेवक रामजीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया. उन्होंने 96 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार 25 मई को किया जाएगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार से रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट तक जाएगी. बता दें, रामजीलाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे. वे सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता थे. वे आजीवन सक्रीय राजनीति से दूर रहे लेकिन प्रदेश के लगभग सभी…
रायपुर/दिल्ली : नीति आयोग की आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। इसमें कई राज्यों के सीएम, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष्ज्ञ, सदस्य और सीईओ शामिल हैं। सीएम साय बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार उन्होंने विकसित भारत के संकल्प के लिए तीन उप समूह बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी आंध्रप्रदेश की सार्वजनिक रूप से तारीफ की और कहा कि सभी राज्यों को रिफॉर्म्स से सीख लेनी चाहिए। हमें विकास…
