Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को अब पहले आओ, पहले पाओ पद्धति से जमीन का आवंटन नहीं होगा. राज्य सरकार ने 2015 के नियम में संशोधन करते हुए अब बोली के माध्यम से उद्योगों को जमीन आवंटन करने का प्रावधान किया है. साय सरकार ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन करने का निर्णय लिया है. नियमों में संशोधन से औद्योगिक क्षेत्रों, लैंड बैंक तथा अन्य भूमि खंडों के आवंटन की प्रक्रिया में और अधिक स्पष्टता व पारदर्शिता आएगी. इसके साथ औद्योगिक निवेशकों को भूमि आवंटन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने व लाभ…
जशपुर : जिले से एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की घृणित वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने फरसाबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सुशासन तिहार 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतगांव में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा महिला है और अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। वर्ष 2021 में आरोपी अनूप…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतगांव पहुंचे हैं। उनके आगमन पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया। यहां सीएम पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे। पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान है अमेरिका, सामने आई ट्रंप और असीम मुनीर से जुड़ी ये सीक्रेट डील! मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से सटे सीतागांव में उतरा। मुख्यमंत्री यहां समाधान शिविर में शामिल होने और सरकारी…
वाशिंगटनः अमेरिका आजकल पाकिस्तान पर इतना मेहरबान क्यों है, यह सोचकर आप ही नहीं हर कोई हैरान है। मगर अब इसकी कलई खुल गई। पाकिस्तान पर अमेरिका की बड़ी मेहरबानी की वजह पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक सीक्रेट डील है। अब इस सीक्रेट डील से पर्दा उठ गया है। इस डील के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मगर इसे समझने के बाद आप आसानी से जान जाएंगे कि पाकिस्तान पर अमेरिका इस बार इतना अधिक उदार क्यों बना है?…तो आइये पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी इस…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें. बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की. कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के अनुरूप नलकूपों की खुदाई करवाई गई है. मुख्यमंत्री साय ने पेयजल की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम…
रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री नई इन फ्लाइट मनोरंजन सेवा ‘विस्टा स्ट्रीम’ का लाभ ले सकते हैं. पैसेंजर मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटाप जैसे अपने व्यक्तिगत उपकरणों पर सीधे फिल्म देखने, टीवी शो और संगीत स्ट्रीम कर अपने सफर का आनंद ले सकते हैं. भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में एयरबस ए-350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए 321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिंग सेवाएं शुरू की है. इस सुविधा के जरिए यात्री अपनी डिवाइस लैपटाप, टैबलेट, स्मार्टफोन पर वाई-फाई के माध्यम से…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 16 और 17 मई 2025 को जांजगीर-चांपा, कोरबा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में उनके कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। कोरबा: नाबालिग का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 16 मई 2025 का कार्यक्रम: सुबह 11:00 बजे: रायपुर स्थित निवास से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान। दोपहर 2:00 बजे: सर्किट हाउस जांजगीर में आमजन से मुलाकात और आरक्षित समय। दोपहर 2:30 बजे: कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी बैठक में शामिल होना। रात 8:00…
कोरबा: नाबालिग का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी देवनारायण श्रीवास (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़, अश्लील फोटो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करता और उसका अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने छात्रा के…
Mata Lakshmi puja : हिंदू धर्म में शाम के समय मुख्य द्वार पर लोग दीया जलाते हैं. मान्यता है इससे देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मकता दूर होती है. इससे घर की ऊर्जा सकारात्मक होती है. साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. लेकिन आपको शाम के समय दीया जलाने से पहले 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिलेगा. तो चलिए जानते हैं शाम के समय दीया जलाने के 5 नियम… CG CRIME : प्रेमिका थाने पहुंची तो प्रेमी ने किया सुसाइड शाम के समय दीया जलाने के 5 नियम – दीपक जलाने…
बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जिससे नाराज होकर उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई। इस दौरान युवक ने पुलिस वालों से बोला कि मेरी गर्लफ्रेंड से एक बार बात करा दीजिए, नहीं तो मर जाऊंगा। लेकिन, युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने पेड़ में फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, युवक को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करने लगा था, जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। पुलिस इस…
