Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
गरियाबंद : 9 महीने पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हुई एक नाबालिग युवती अचानक घर लौट आई है. यह वही मामला है जिसमें पुलिस ने अपहरण और हत्या की आशंका में जांच के दौरान एक कब्र तक खोद डाली थी. अब युवती बालिग हो चुकी है और उसने पुलिस को बताया है कि वह बालोद जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी. अगस्त 2024 में ग्राम चलना पदर में अपनी बुआ के घर रह रही नाबालिग अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. कॉल…
बीजापुर/दिल्ली : कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में घायल कोबरा जवानों से अमित शाह और विजय शर्मा मिले। X पोस्ट में शर्मा ने लिखा, कुर्रगुट्टालू पहाड़ में चले ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, HC मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। जवानों के चेहरे पर मुस्कान थी। आपके भुजाओं की ताकत सभी देख रहे है। वीर जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं।
बालोद : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है. बलरामपुर में आरक्षक की हत्या के बाद अब बालोद जिले में रेत माफियाओं ने पटवारी और पत्रकार पर हमला कर अपनी दहशत का नया चेहरा दिखाया है. यह हमला उस वक्त हुआ जब पटवारी अवैध रेत भंडारण की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे थे और स्थानीय पत्रकार इसकी कवरेज कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला का है, जहां अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर पटवारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे. उनके साथ स्थानीय…
दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायने सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। यह गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां बदलाव की बयार चल रही है। मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। सीएम ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र…
दुर्ग : भिलाई के सुपेला से दुर्ग पुलिस की STF टीम ने भिलाई में 2 साल से छिपकर रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय पन्ना बीवी भारत में अंजली उर्फ काकोली घोष के नाम से पिछले 8 साल से रह रही थी। SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि, यह महिला 5 साल पश्चिम बंगाल में और 1 साल दिल्ली में रहकर काम की तलाश में भिलाई पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस बीच महिला इमो एप के जरिये बांग्लादेश में अपने परिवार से बात करती थी और इन सालों में 3 से 4 बार वह बांग्लादेश भी जा चुकी थी।…
दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’ पहुंचे है, विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मुलेर में उतरा है, योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए वे वहाँ पहुंचे है, मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने मुख्यमंत्री अचानक गांव पहुंच रहे है, सुशासन तिहार में योजनाओं का फीडबैक लोगों से ले रहे है। आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब…
दुर्ग/भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बीती रात एक एक सिरफिरे आशिक ने युवती के परिजनों से मारपीट और चाकूबाजी कर दी. युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया था, इस बात से गुस्से में आकर आरोपी युवक ने युवती के परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया है. इस घटना में युवती के परिवार से 3 लोग घायल हो गए हैं. साथ ही आरोपी को भी चोटें आई हैं. सूचना पुर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के मुताबिक, युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर…
रायपुर : कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हाल ही में चले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के किले को हिलाकर रख दिया है। इस ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें संगठन के उच्च रैंक—ACM और DVCM स्तर के कैडर शामिल थे। अब, इस ऐतिहासिक सफलता को स्थायी बदलाव में बदलने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं मौके पर पहुँचकर बहादुर जवानों से न केवल मुलाक़ात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे बल्कि आगे की रणनीतिक चर्चा करेंगे। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामला, CJI बीआर गवई विजय शाह की याचिका पर कल करेंगे…
नई दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मंत्री विजय शाह की ओर से दायर याचिका पर सुपीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी. हालांकि याचिका पर सवाल उठाते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा, आपके मुवक्किल ने किस तरह का बयान दिया है? वह संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति हैं. उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए. देश के मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें ज़्यादा ज़िम्मेदार होना चाहिए था ज़िम्मेदारी का एहसास दिखाना चाहिए था. बता दें कर्नल सोफिया कुरैशी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आतंकवाद और आपदा प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई में सिविल डिफेंस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 9 शहरों को ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ घोषित करने की तैयारी है, जिनमें रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, धमतरी और दंतेवाड़ा शामिल हैं। पॉक्सो केस की आखिरी सुनवाई से पहले सुसाइड:कोरबा में मां की साड़ी से युवक ने लगाई फांसी, सुबह बोला था- मंदिर जाकर कोर्ट जाऊंगा 2,700 वालेंटियर तैयार करने की योजना इन जिलों में लगभग 2,700 वालेंटियर तैयार किए जाएंगे, जिन्हें आपातकालीन या युद्ध जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के…
