Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
16 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर…
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया था. करीब 3 दिनों तक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल अटैक के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पड़ोसी देश को काफी नुकसान हुआ. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा करते हुए सीजफायर का ऐलान किया. अब गुरुवार को अपने एक बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने यूटर्न मारते हुए सीजफायर के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता और हस्तक्षेप के दाने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत और…
कोरबा जिले के गेवरा थाना क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा खदान प्रभावित गांवों में पानी आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपये का ठेका दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमित पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल और निस्तार के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें 600 रुपये प्रति टैंकर पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है और वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। प्रभावित गांव हरदी बाजार भांठापारा की महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या…
कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत हरदी बाजार क्षेत्र के मुंडाली गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव देखने को मिला। यहां एक मादा एशियन पाम सिवेट (कबर बिज्जू) अपने बच्चों के साथ एक ग्रामीण के घर में धान की कोठी में रह रही थी। गांव वालों ने जब इस अनोखे परिवार को देखा तो वे आश्चर्यचकित और थोड़ा डरे हुए भी थे। मादा सिवेट अपने बच्चों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। यह घटना कोरबा की समृद्ध जैवविविधता को दर्शाती है, जहां अक्सर दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। वन विभाग को इस बारे में सूचना दे दी गई है और…
कोरबा : वनमंडल कोरबा के कोरकोमा जंगल में विचरणरत लोनर हाथी बीती रात लुदुखेत एवं चचिया के जंगल होते हुए अब जिल्गा पहुंच गया है। लोनर ने यहां पहुंचने से पहले चचिया में उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के धान की फसल को रौंद दिया जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लोनर के जिल्गा क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलने पर संबंधित अमला सतर्क हो गया है और लोनर की निगरानी करने के साथ जिल्गा व आसपास के गांवों में मुनादी कराने में जुट गया है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र में लोनर हाथी विचरण…
सिडनी: क्या आपने कभी सोचा है कि बर्फ की मोटी चादर के नीचे का अंटार्कटिका कैसा दिखता है? नीचे ऊबड़-खाबड़ पहाड़, घाटियां और मैदान छिपे हुए हैं। ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत जैसे विशाल पहाड़ बर्फ की चादर के ऊपर दिखाई देते हैं, जबकि पूर्वी अंटार्कटिका के बीचों बीच स्थित प्राचीन गम्बुर्त्सेव सबग्लेशियल पर्वत पूरी तरह से बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। गम्बुर्त्सेव पर्वत आकार और फैलाव के मामले में यूरोपीय आल्प्स के समान हैं। हालांकि, हम उन्हें नहीं देख सकते, क्योंकि ऊंची अल्पाइन चोटियां और गहरी हिमनदी घाटियां बर्फ की कई किलोमीटर मोटी परत के नीचे दबी हुई हैं। गम्बुर्त्सेव पर्वत कैसे…
‘शुक्र है जिंदा बाहर आ गया…’, 26 महीने जेल में बिताने के बाद एक्टर ने खोले राज, होश उड़ा देगी सच्चाई
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जो अपनी दबंगाई को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी दबंग हैं जो असल जिंदगी में जेल में भी दिन काट चुके हैं। टीवी की दुनिया का एक ऐसा ही मशहूर एक्टर है जो 26 महीने तक जेल में रहा है। हाल ही में अपने शो को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस एक्टर का नाम है एजाज खान और 26 महीने तक जेल में समय बिता चुके हैं। इतना ही नहीं एजाज खान ने बीते दिनों अपने जेल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि शुक्र है मैं वहां से…
*कोर्कोमा, [posted on 15/05/2025 by Yogesh Saluja कोर्कोमा मेन रोड स्थित ब्रिज की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आम जनता इस ब्रिज का उपयोग करती है और इसकी खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। – ब्रिज की स्थिति काफी जर्जर हो गई है और इसकी मरम्मत की आवश्यकता है। – स्थानीय निवासियों ने कई बार शासन और प्रशासन को इस मुद्दे से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। – आम जनता की सुरक्षा को ध्यान…
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए सभी टीमों के लिए पुरस्कार राशि यानी प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। अभी फाइनल खेला जाना बाकी है, इसलिए ये पता नहीं है कि पहले और दूसरे नंबर पर कौन होगा, लेकिन बाकी टीमें तय हो चुकी हैं। इसलिए उनके नाम के सामने प्राइज मनी बताई गई है। इस बीच तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम इंडिया को भी काफी ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं, वहीं पाकिस्तान की हालत यहां भी खस्ता है। पाकिस्तान के हिस्से में बहुत कम राशि आने वाली है। डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे…
कश्मीर: विध्वंसक धमाके, फिजाओं में बारूद की गंध… सीन जंग जैसा है! लेकिन ठहरिए, ये कोई जंग नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की कायरता के प्रमाण हैं, जिनका वजूद बॉम्ब स्क्वाड की टीम मिटाने में लगी है. ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने भारत पर नाकाम हमले किए कई मिसाइलें दागी ज्यादातर को भारत ने मार गिराया, जो बचीं वो पाकिस्तान की तरह फुस्स साबित हुईं. जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में ऐसे बम गोले का अंबार लगा है. बिना फटे इसी गोला-बारूद को क्लीयर करने का अभियान जम्मू कश्मीर के सरहदी इलाकों में चल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए…
