Author: Yogesh Saluja

बालोद। जिले के दल्ली राजहरा शहर में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं, जब शहर के प्रतिष्ठित नागरिक सुरेश आनंद दासानी पर उनके घर के सामने और फव्वारा चौक पर छह लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस घटना के दौरान राजहरा पुलिस के दो वर्दीधारी जवान मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक बने रहना उचित समझा। जो पुलिस विभाग के लिए बेहद शर्मनाक है। शहर के लोगो का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर देना चाहिए।बालोद जिले सहित देश प्रदेश में फिल्मों में अपनी जानदार छवि बना चुके सुरेश आनंद…

Read More

खैरागढ़ : खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार नगर पालिका अक्ष्यक्ष की जान बाल-बाल बची है. स्थानीय लोगों ने तत्काल नगपुरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की भतीजी को रायपुर छोड़ने के लिए…

Read More

कोरबा में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में ट्रक चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट कर नकद 39,000 रुपये, मोबाइल फोन, दस्तावेज़ और अन्य सामान लूट लिया गया। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब चालक सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहा था। घटना स्थल कोरबा ज़िले के बरोदखार क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। पीड़ित चालक, ग्राम आनंदपुर (पोस्ट चिटौद, थाना पुरूर, जिला बालोद) निवासी ने बताया कि वह वर्तमान में नंदा ट्रांसपोर्ट, धमतरी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत है। वह अपने हेल्पर दिनेश साहू के साथ ट्रक (CG 08 W 9515)…

Read More

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी फाटक के पार करते समय एक चलते ट्रैक्टर से 56 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत परसाभांठा निवासी 56 वर्षीय बिसाहू राम उर्फ गुडूम राम बिंझवार अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर में बैठकर खाद लेने गया हुआ था। जहां खाद लेकर घर वापस लौट रहे थे, ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। मड़वारानी फाटक पहुचने पर फाटक बंद था। इस दौरान दो व्यक्ति ट्रैक्टर…

Read More

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुकदुर थाना क्षेत्र के बदोरा जंगल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों को दर्द से कराहती 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था मिली. जिसके बाद युवती को तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. युवती की हालात नाजुक है, वह बोलने की स्थिति में नहीं है. इस मामले में परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है. हालांकि पीड़िता का बयान दर्ज नहीं होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, युवती अपने गांव में नाना-नानी के घर…

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत गुरमा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम चरण के रूप में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर श्री अजीत वसंत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आमजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना ही सुशासन तिहार का प्रमुख उद्देश्य है। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की गई है। आवेदन का परीक्षण कर जो भी मांग…

Read More

कोरबा : नलों में टुल्लू पंप लगाकर पेयजल की सुचारू व्यवस्था में बाधक बनने वालों पर निगम ने कार्यवाही करते हुए कोरबा की पुरानी बस्ती वार्ड क्र. 06 करामत अली गली में 08 टुल्लू पंप की जप्ती की है तथा संबंधितों को चेतावनी दी है कि वह दोबारा टुल्लू पंप न लगाये अन्यथा और अधिक कड़ी कार्रवाई होगी, अर्थदंड भी लगेगा तथा नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही भी की जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नियमित रूप से सुबह शाम दिन में दो बार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति वितरण पाईप लाईन व नल कनेक्शन के…

Read More

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के सांसदों ने रेल सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कोरबा की सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस उच्चस्तरीय बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यात्रियों की सुविधा, ट्रेनों के ठहराव, परिचालन, विस्तार और अन्य जनहित मुद्दों पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। सांसद महंत ने डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोरबा, चांपा, सक्ती, नैला, कटघोरा, दीपका, गेवरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, रायगढ़ और रायपुर जैसे इलाकों के हजारों यात्रियों…

Read More

कोरबा : जिले के नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने सुसराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिरत राम मरकाम (40)​​​​​​​ शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था। पत्नी…

Read More

Shani Pradosh Upay: 24 मई, शनिवार को शनि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को के दिन प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। वहीं प्रदोष व्रत सप्ताह के जिस दिन पड़ता है उसका नाम भी उसी दिन के हिसाब से होता है। इस बार प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। शनि प्रदोष के दिन भोले शंकर के साथ ही शनि देव की भी पूजा की जाती है। तो…

Read More