Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार आगामी धान खरीदी सीजन के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नवा रायपुर,महानदी भवन मंत्रालय में उप मंत्रिमंडलीय समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें धान खरीदी, उठाव और व्यापारियों को भुगतान को लेकर निर्णय लिए गए। उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक को लेकर मंत्री टंकाराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी, धान का उठाव और व्यापारियों के भुगतान को लेकर निर्णय लिया गया है। धान उठाव करने वाले व्यापारियों का प्रस्ताव मिला था। वर्तमान में 33 लाख मीट्रिक टन जो धान बचा हुआ है, उसमें…
कटघोरा.जनपद पंचायत कटघोरा में योगेश चंद्रा को कार्यकम अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है जबकि वे पूर्व में भी जनपद पंचायत कटघोरा में कार्यकम अधिकारी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। उनका कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा था। सभी कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने एवं अनावश्यक रूप से समयावधि पश्चात भी सभी कर्मचरियों (महिला कर्मचारियों सहित) कार्यालय में उपस्थित रहने हेतु दबाव बनाया जाता रहा है और सभी छुटटी में कार्यालय आने को मजबूर किया जाता है । नही आने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। मानसिक रूप से सभी को प्रताड़ित किया जाता…
रायपुर : केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को आवंटित आईपीएस कैडर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. इस निर्णय के बाद अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस कैडर में 142 से बढ़कर 153 अधिकारी शामिल होंगे. इसके लिए 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशन किया गया है. प्रदेश में नए पद सृजित करने के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा. अंतिम बार साल 2017 में कैडर रिवीजन के बाद साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर और खैरागढ़ एसपी के पद सृजित किए गए हैं. जारी सूचना…
24 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।…
दुर्ग : घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जयंती नगर में अनैतिक देह व्यापार करने वाली महिला को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर के एक घर में देह व्यापार चल रहा है. पुलिस ने अपने दो जवानों को ग्राहक बनाकर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने जयंती नगर निवासी 63 वर्षीय शशि उपाध्याय के साथ सन्तराबाड़ी निवासी जसप्रीत सिंह, जयंती नगर निवासी लखन सिंह को गिरफ्तार किया. महिला के घर से…
कोरबा छत्तीसगढ़ – खाद्य विभाग ने भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी राशन दुकानों में तीन माह का चावल आवंटित करने और हितग्राहियों को बांटने का आदेश दिया है। इसके तहत जून माह में राशन दुकानों में जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन आवंटित कर दिया जाएगा। फिर दुकानदार इस राशन को हितग्राहियों को वितरित करेंगे। हितग्राहियों को तीन माह का चावल एक साथ मिलने से दुकानों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। जिला खाद्य अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन कोरबा की अधिकांश राशन दुकानें छोटी जगह में ही संचालित हो रही हैं। ऐसे में तीन माह…
कोरबा : कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में एक 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। मृतक की पहचान अनिकेत यादव के रूप में हुई है, जो कोहड़िया निवासी थे। अनिकेत को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के आरोप मृतक के परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मरीज बेड पर तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने कोई प्रयास नहीं किया। बल्कि उन्हें उल्टा सीधा जवाब दिया गया। इससे आक्रोशित परिजनों और शुभचिंतकों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।…
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताबी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 11 से 15 जून तक खेला जाएगा। आईसीसी ने इस अहम मुकाबले के लिए 23 मई को मैच ऑफीशियल का ऐलान कर दिया। इसमें 2 भारतीयों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के लिए न्यूजीलैंड के क्रिस गैफेनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन को मिली ये जिम्मेदारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में रेफरी की जिम्मेदारी जवागल श्रीनाथ निभाएंगे। वहीं नितिन मेनन को…
सुरक्षा में चूक के बाद बढ़ाई जा रही सलमान खान की सुरक्षा, अपार्टमेंट में एंट्री से पहले होगी ये जांच
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जाने के बावजूद, इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार को उनके बांद्रा स्थित आवास में घुसने की अलग-अलग कोशिशों के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन घटनाओं ने एक बार फिर अभिनेता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर सुरक्षा में और बढ़ोतरी होगी। एंट्री के लिए पहचान बताना जरूरी रहेगा। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और बढ़ाने पर मुंबई पुलिस विचार कर रही है। बढ़ाई जा रही सुरक्षा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट में गलत…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया था। इस दौरान पाकिस्तान ने आतंकियों का समर्थन करते हुए भारत पर कई हमले किए, लेकिन भारत की सेना ने इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, जो अभी भी जारी है। वहीं इस ऑपरेशन के बाद आतंकवाद के बारे में दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधिमंडल भेजा गया है। इसी क्रम में डीएमके सांसद कनिमोजी के नेतृत्व में भी भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है। हालांकि यहां रूस पहुंचने के बाद विमान को…
