Author: Yogesh Saluja

छत्तीसगढ़ सरकार ने झोलाछाप डॉक्टरों के कारण हो रही मौतों पर सख्त निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में इन फर्जी चिकित्सकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले चोटिया ग्राम का है, जहां 4 से 5 झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे हैं। यह हैं चोटिया के मुख्य चौक पर संचालित होने वाले वे क्लीनिक, जहां बिना किसी डर या अनुमति के झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। दो क्लिनिक में डॉक्टर कोलकाता से हैं तो तीसरे में रांची से आए चिकित्सक…

Read More

रायपुर : पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े। गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी…

Read More

कोरबा : जिले में अपराध नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “सजग कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों को सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में यह कदम जिले में बढ़ते अपराध की आशंकाओं को देखते हुए उठाया गया है। पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सभी सर्राफा दुकानें और गोल्ड लोन कार्यालय उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों से युक्त हों, जो दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार, लेन-देन काउंटर, सेफ रूम तथा बाहर के हिस्सों…

Read More

रायपुर : देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे. वहीं छत्तीसगढ़ में अभी एक भी केस नहीं आया है. रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने की बात अफवाह है. राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अधिकारी खेमराज सोनवानी ने कहा, अभी तक छत्तीसगढ़ में एक भी कोरोना मरीज की पुष्टि नहीं हुई है. रायपुर लैब में भी पूछताछ की गई है, वहां भी एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. डॉ. मिथलेश चौधरी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर ने कहा, फिलहाल करोना मरीज मिलने की कोई जानकारी नहीं है. विषम परिस्थितियों से निपटने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा…

Read More

भारतीय सीनियर टीम जहां 20 जून से अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज करेगी जिसको लेकर सभी फैंस स्क्वाड के ऐलान का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया की अंडर-19 टीम भी जून महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से 22 मई को स्क्वाड और पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। आईपीएल 2025 के सीजन में अपने प्रदर्शन चर्चा में आने वाले 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली है तो वहीं सीएसके की तरफ से खेल रहे आयुष महात्रे को टीम की कप्तानी सौंपी…

Read More

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए व्यापक कूटनीतिक संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 7 बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों में भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की करतूत बताने पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने अपने मित्र देशों को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सबूतों के साथ कलई खोल दी। यूएई में भारत की स्थिति स्पष्ट यूएई पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अबू…

Read More

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। भारी सिक्योरिटी के बीच भी दो लोगों ने एक्टर के घर में घुसने की कोशिश की। पहले उनके घर में एक शख्स ने घुसने का प्रयास किया और इसके बाद एक महिला ने घर में घुसने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना 20 मई की शाम को हुई। आरोपी एक वाहन के पीछे छिपकर सोसायटी में घुसता पाया गया। बांद्रा पुलिस ने जितेंद्र…

Read More

नई दिल्ली : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का दानिश के साथ कनेक्शन सामने आया था, जो पाकिस्तान दूतावास में तैनात था। उसी दानिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश ISI एजेंट था। एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, दानिश इस्लामाबाद में ISI में पोस्टेड था। इस्लामाबाद से ही दानिश का पासपोर्ट जारी हुआ था। एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश का Exclusive पासपोर्ट भारत के लिए 21 जनवरी 2022 को जारी हुआ था वीजा भारत के लिए दानिश का वीजा 21 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी…

Read More

बीजापुर/नारायणपुर/सुकमा : शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को एक दिन पहले मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबल का अभियान जारी है. गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में डीआरजी ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है. बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में डीआरजी के जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और…

Read More

रायपुर : PM मोदी ने 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में CM साय शामिल हुए। पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों में भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि कांकेर स्टेशन के निर्माण में 15 करोड़ रुपए जारी हुई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में किसी चीज की कमी नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी पैसे देने में कभी संकोच नहीं करते। ऐसे प्रधानमंत्री को हम दंडवत प्रणाम करते हैं। बता दें कि रेल मंत्रालय की ओर से…

Read More