Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर SECL खदान में कलिंगा कंपनी और भू-स्थापितों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 आरोपियों को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। यह घटना 17 मई 2025 को कलिंगा कंपनी के कार्यालय में सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल और अन्य लोगों ने जबरन घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना में चक्रधर मोहंती और दीपक डे घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया…
नारायणपुर : माड़ के जंगल में एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शव लेकर जवान लौट आए है। कल मुठभेड़ में 1.5 करोड़ का इनामी बसव राजू समेत 27 नक्सली ढेर हुए थे। ख़राब मौसम की वजह से उनके शवों को लाने में थोड़ी दिक्कत हुई, आज उनके शव ज़िला मुख्यालय रवाना किए गए। बता दें कि अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 26 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं की कुल लागत 26,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है. पीएम मोदी सुबह करणी माता मंदिर में दर्शन के बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. यहीं से प्रधानमंत्री 103 अमृत स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया. साथ ही बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, रेल और अक्षय ऊर्जा से जुड़ी दर्जनों योजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर खदान में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात्रि करीब 12 बजे एक भारी भरकम होल पैक डंपर चलते वक्त अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के दौरान डंपर का पिछला हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे दो पहिये वाहन से अलग हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खदान में कार्यरत श्रमिकों में दहशत फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर का संचालन कर रहे ऑपरेटर त्रिभुवन राज को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें…
Nautapa 2025: नौतपा साल के वो 9 दिन होते हैं जब सूर्य का ताप चरम पर होता है। सूर्य जब ज्येष्ठ माह के दौरान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा शुरू होता है। साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 3 जून को इसकी समाप्ति होगी। आपको बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर के बाद के शुरूआती 9 दिनों को ही नौतपा की संज्ञा दी जाती है। हालांकि सूर्य 8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेंगे। यानि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर 15 दिनों का होगा। धार्मिक दृष्टि से नौतपा के…
नई दिल्ली : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश रची थी। केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के दिल्ली बेस्ड पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के स्लीपर सेल नेटवर्क को बेनकाब किया था। 3 महीने से ज्यादा लंबे चले इस ऑपरेशन के बाद एजेंसियों ने 15 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली से नेपाली मूल के पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी को गिरफ्तार किया था। उसी ने ये बड़ा खुलासा किया था। अब ये जानकारी सामने आयी है। पाक की खुफिया एजेंसी ISI का दिल्ली में स्लीपर सेल का नेटवर्क फैला हुआ…
बालोद, पानी, जो जीवन का आधार है, आज बालोद जिले में मुनाफ़ाखोर व्यापारियों के लालच का शिकार बन रहा है। रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) और अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) तकनीक वाले वाटर प्यूरीफायर की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या वास्तव में शुद्ध पानी मिल रहा है या लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है? बालोद के ग्राम सांकरा (क) के पास स्थित “ओस जल” नामक मिनरल वाटर प्लांट में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। पिछले माह 28 तारीख को ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग…
रायपुर।राज्य सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ जारी कर दिया है। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलेगा। राशन कार्डधारी अपनी सुविधानुसार एक या तीन माह का चावल ले सकेंगे। तीन माह का चावल एक साथ लेने की बाध्यता नहीं होगी। अन्य सामग्री जैसे शक्कर, नमक, चना और गुड़ हर माह अलग से दिया जाएगा। इसका वितरण नागरिक आपूर्ति निगम के स्टॉक के आधार पर होगा। तीन माह का चावल और अन्य सामग्री जून में 31 मई तक उठानी होगी। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद हितग्राही हर माह राशन लेंगे। ई-पोस मशीन से रसीद दी जाएगी।…
रायपुर : पीएम मोदी आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा…
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती रियासत के राजा और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को अप्राकृत यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने 12 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है. धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत के सदस्य भी हैं. उनपर आरोप था कि उन्होंने राजपरिवार के ही एक महिला के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. बता दें, यह धर्मेंद्र सिंह ने दुष्कर्म की वारदात को 2022 में अंजाम दिया था. घटना के बाद वह फरार हो गया. वहीं पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई. इस मामले…
