Author: Yogesh Saluja

रायपुर : आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है, उन्होंने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है. इन फर्जी खतों में प्रोफाइल फोटो एक ही तरह की लगाई गई है. लेकिन कवर फोटो दोनों खातों में अलग है. आईपीएस शलभ ने लोगों को अकाउंट की रिपोर्ट करने के लिए अपील की है. आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ” मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए हैं और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट की जा रही है. कृपया प्रोफाइल की रिपोर्ट करें और रिक्वेस्ट…

Read More

गरियाबंद : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आई है। करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टाइगर की मौजूदगी दर्ज हुई है। इस बार बाघ की पहली स्पष्ट तस्वीर रिजर्व के ट्रैप कैमरे में कैद हुई है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि डीएफओ वरुण जैन ने की है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले जंगल में दो भैंसों और हाल ही में एक बैल के शिकार की घटनाओं के बाद टाइगर की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा था। वन विभाग ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए थे,…

Read More

कोरबा : जिला के SECL कुसमुंडा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े कपड़े चोरी का मामला सामने आया है। 3 बाइक सवार युवक कॉलोनी में घूमकर घरों के बाहर सूख रहे कपड़े चुरा रहे हैं। चोर महिला-पुरुषों के कपड़ों के साथ-साथ अंडरगार्मेंट्स भी चुरा रहे हैं। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉलोनीवासियों को सतर्क करने के लिए कुछ लोगों ने यह फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले के झोराघाट में पिछले रविवार को हजारों लोगों की भीड़ और शराबखोरी के साथ हो-हंगामा करने की खबर के बाद कटघोरा पुलिस ने एक्शन लिया। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने पिकनिक स्पॉट झोराघाट में निरीक्षण किया और मनचले व असमाजिक तत्वों की बदमासी को काबू में किया। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले और बिना नंबर की गाड़ियों पर कार्रवाई की। साथ ही साइलेंसर आवाज करने वाली गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई। लगभग 20 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद रविवार को…

Read More

कोरबा : आम लोगों को रास्ते में चलने के दौरान खतरनाक और डरावनी आवाज से भयभीत करने वाले बुलेट चालकों पर लगातार शामत आ रही है। 14 गाडिय़ों से ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर जब्त कर लिए गए। इन मामलों में कुल 32 हजार 200 रुपए की पेनाल्टी ट्रैफिक पुलिस ने वसूल की। चालकों को कहा गया कि ज्यादा उत्साह दिखाने की ऐसी ही कीमत चुकानी पड़ेगी, इसलिए वे भविष्य के लिए सुधर जाएं। ट्रैफिक टीम पिछले कुछ दिनों से आम लोगों को राहत देने के लिए जिले में अभियान छेड़े हुए है। कहा गया कि जब तक हर बुलेट से…

Read More

कोरबा : शहरी क्षेत्र में गर्मी का सीजन कुछ इलाकों में लोगों के लिए इसलिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है क्योंकि वहां पानी की उपलब्धता लोगों की जरूरत के हिसाब से नहीं हो पा रही है। उनके हिस्से का पानी कोई और खींच ले रहा है। इसके लिए टुल्लू पंपों को जिम्मेदार बताया जा रहा है जो अवैध रूप से लगाए गए हैं। नगर निगम ने चेताया है कि पानी चोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी के सीजन और उसके बाद भी ऐसे टुल्लू पंपों को जब्त करने का अभियान सतत् चलेगा। 67 वार्डों वाले नगर निगम में…

Read More

भारत में कोरोना वायरस यानी Covid-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या में एक दम से बड़ा इजाफा हुआ है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1000 की संख्या को पार कर गए हैं। जारी किए गए डाटा के मुताबिक, भारत में वर्तमान में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1009 है। इनमें से 752 केस हाल ही में रिपोर्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में क्या हो कोरोना का हाल। कहां मिले सबसे ज्यादा केस? भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में नाइटी और मुखौटा चोर गिरोह नजर आया है। चोरों ने रविवार की रात एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने पार कर दिए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर का है। जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार के रहने वाले संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि, दुकान का शटर टूटा हुआ है। कुछ ही देर में यह खबर व्यापारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके…

Read More

रायपुर : गंजा कर बाउंसरों का पुलिस ने जुलूस निकाला। रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की थी। रिपोर्टर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज बनाने से रोकने के लिए बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि…

Read More

गौरेला – पिता अजित जोगी की प्रतिमा खंडित करने से दुखी अमित जोगी आमरण अनशन में बैठ गए है, X पोस्ट में बताया, गोरेला के ज्योतिपुर चौक से छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय अजीत जोगी जी की प्रतिमा को रात के अंधेरे में चोरी-छिपे उखाड़कर कचरे में फेंकने का जो नीच कृत्य हुआ, इससे पूरे क्षेत्रवासी आहत, दुखी और आक्रोशित है। इस घटना ने यह प्रमाणित कर दिया है कि राज्य में “दुशासन” निडर होकर अपराध करता है और “सुशासन” सरकारी फ़ाइलों और पेपर ऐड में सिमटा बैठा है । चौक से मूर्ति उखाड़ कर कचरे में फेंक दी जाती है और शासन-प्रशासन…

Read More