Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया-सीनी सेक्शन में मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। यह कार्य 21 मई से लेकर 28 जून 2025 तक चलेगा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रद्द की गई ट्रेनें – रेलवे सूत्रों के अनुसार, करीब 18 ट्रेनें इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, और हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें विशेष रूप से बुधवार और शनिवार को प्रभावित होंगी, जब…
रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. आज सुबह एडमिशन के लिए डेमो लेने पहुंचे खिलाड़ी की संदिग्ध मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक हिमांशु श्रीवास्तव उम्र 35 वर्षीय भिलाई सेक्टर-04 का निवासी था. युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक…
कोरबा : कोरबा जिला कलेक्टर द्वारा टास्क फोर्स को फटकार के बाद अलसुबह तहसीलदार की टीम ने सीतामणी भिलाई खुर्द में छापा मार कार्यवाही की हैं। अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त होने की खबर के बाद तस्करों में हडक़ंप मच गया हैं। कलेक्टर के अवैध खनन पर सख्ती के बाद कोरबा तहसीलदार की टीम ने अलसुबह 5 बजे सीतामणी के भिलाई खुर्द रेत घाट पर छापामार कार्यवाही करते हुए 2 ट्रैक्टर को जब्त किया है। माना जा रहा हैं की आज की कार्यवाही पश्चात अवैध रेत तस्कर अपना स्ट्रेजी बदलते नए तरीके से रेत तस्करी करेंगे। ज्ञात रहे…
कोरबा : जिले के केंदई रेंज में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर जंगल से अवैध रूप से कीमती लकड़ी साल ले जाते ट्रैक्टर को जब्त किया है। टीम द्वारा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिए जाने पर वाहन चालक एवं उसके मालिक के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लकड़ी एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत एवं केंदई रेंजर अभिषेक दुबे को मुखबिर से यह सूचना मिली…
कोरबा : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत चोटिया-कोरबी मुख्य मार्ग में इन दिनों एयरटेल कम्पनी के द्वारा केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। दिनांक 22 मई को बांगो थाना क्षेत्र के निवासी भुवन सिंह और राकेश कुमार सोरी जो कि जिओ कंपनी में फाइबर मेंटेनेंस का काम देखते हैं, तथा वे ग्राम फुलसर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि एयरटेल कंपनी के द्वारा केवल बिछाए जाने के दौरान पूर्व से ही जिओ कंपनी के बिछाए गए केबल से सटाकर खुदाई कराई जा रही है। कोरबा के जंगलों से झुंड में लौट रहे दंतैल वहां पर…
कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में घूम रहे दो दंतैल हाथी अब झुंड में मिल गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन मंडल में अभी 46 हाथी हैं। कोरबा वन मंडल में 15 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब धीरे-धीरे धरमजयगढ़ वन मंडल वापस लौटने लगे हैं। 13 हाथियों का झूंड धान की फसल को रोज नुकसान पहुंचा रहा हैं। पसान रेंज में 20 दिन पहले मरवाही से पहुंचे दंतैल हाथी ने कुम्हारीसानी में युवक को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद लगातार मकानों को भी तोड़ रहा था। अब वह…
कोरबा : पुलिस विभाग में कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने थानेदारों के प्रभार में आंशिक फेरबदल करते हुए नए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक युवराज तिवारी को कुसमुंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पाली थाना का प्रभार अब उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को सौंपा गया है।
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा तहसील में ऑपरेशन सिंदूरकी ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह रैली नगर पालिका परिषद के कार्यालय से प्रारंभ होकर शहीद वीर नारायण चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर नगर पालिका की महिला पार्षदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने देश की बेटियों द्वारा हासिल इस विजय का गौरवपूर्ण उत्सव मनाया और देश के लिए एकजुटता एवं समर्पण का संदेश दिया। रैली के दौरान…
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा में हुए मुठभेड़ में भी एक नक्सली को मार गिराया था। सुकमा पुलिस ने कहा, “सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल 22 मई से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।” बता दें कि नक्सलियों के गढ़…
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है। किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे आपके पैरों की बनावट के बारे में। हाथों की तरह ही पैरों की बनावट भी व्यक्ति के स्वभाव, उसकी पसंद-नापसंद के बारे में बहुत सी बातें बताती है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपके पैरों की बनावट आपके बारे में क्या कहती है। चौड़े…
