कोरबा| कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने गुरुवार को आदेश जारी कर शांति नगर बांकीमोंगरा के नवीन कश्यप (31) पिता स्वर्गीय रामदयाल कश्यप को 1 साल के लिए जिला बदर किया है। अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उसे 24 घंटे के अंदर कोरबा और सीमावर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भर तपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाह ी जिले क्षेत्र में 1 वर्ष की अवधि के लिए बाहर जाने कहा है, जब तक यह आदेश लागू रहेगा, तब तक बिना वैधानिक पूर्वानुमति के कोरबा और सीमावर्ती जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने कहा है।

