बिहार पुलिस के 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर रहे और किशनगंज के मौजूदा डीएसपी गौतम कुमार की ‘लग्जरियस लाइफस्टाइल’ अब उनके गले की फांस बन गई है। 2013 में इंस्पेक्टर और 2019 में डीएसपी बने गौतम ने अथाह दौलत की फैक्ट्री खोल दी। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को उनके पूर्णिया, पटना, किशनगंज और सिलीगुड़ी समेत 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि एक सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत उनकी पत्नी 20 लाख की थार से चलती हैं, जिस पर अवैध रूप से पुलिस का लोगो लगा है। छापेमारी में 2.5 करोड़ का बंगला, नोएडा-गुड़गांव में निवेश और करीब 60 लाख के गहने बरामद हुए हैं। फिलहाल गौतम कुमार को पद से हटा दिया गया है और उन पर निलंबन के साथ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलना तय माना जा रहा है।
किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार ने पूर्णिया स्थित


