– कोरबा | दिनांक: 10 अप्रैल 2026* मिशन रोड, पटेल पारा, कोरबा स्थित एक चॉइस सेंटर (CSC ID: 618353390012) में महिलाओं से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित CSC ID को 24 घंटे के भीतर निलंबित कर दिया है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत eKYC प्रक्रिया, जो कि सरकारी नियमों के अनुसार पूरी तरह निःशुल्क की जानी चाहिए, उसके लिए सेंटर संचालक द्वारा महिलाओं से ₹50-₹50 की वसूली की जा रही थी।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब *DESH DARPAN NEWS 24/7* और *SN INDIA न्यूज़* की टीम ने मौके पर पहुंचकर eKYC कराने आई महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि उनसे जबरन शुल्क लिया जा रहा है।
🎥 *वीडियो और फोटो से हुआ खुलासा*
मीडिया टीम ने इस पूरे मामले को वीडियो और फोटो के माध्यम से दस्तावेज़ किया, जिससे अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत खबर तैयार कर संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजी गई।
⚖️ *प्रशासन की त्वरित कार्रवाई*
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के बाद 24 घंटे के भीतर CSC ID को निलंबित कर दिया।
यह कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता और मीडिया की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। साथ ही यह संदेश भी देती है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




