कोटा में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है,कोटा ग्रामीण की चेचट इलाके में गर्भपात करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर को छोड़ने की एवज में सीआई व कॉस्टेबल ने ₹700000 की रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हे
आरोप लगने पर एसपी ने सीआई व पुलिस कांस्टेबल को इस मामले में लाइन हाजिर कर दिया, चेचट थाने के सीआई सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल महावीर ने एमपी के सीहोर के निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर को गर्भपात करने के आरोप में डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया,आरोपी होने के बावजूद डॉक्टर को आरोपी नहीं बनाया और उनसे 7 लाख लेकर मामले को दबा दिया
आरोप लगने के बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने सीआई व कांस्टेबल को लाइन हजार कर दिया डॉक्टर ने नाबालिक का गर्भपात बिना दस्तावेज के ही करवा लिया था फिलहाल रामगंजमंडी डीएसपी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


