मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम हाई स्कूल मैदान मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग हेतु लगाया गया था पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की मेले में कुछ लड़के धारदार हथियार लहराकर मेले में आए हुए लोगों को डरा धमका रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा मेले में अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक -पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक, विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत,दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा






















