कोरबा| जिले में अड्डेबाजी करने व बेवजह झुंड बनाकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। पहले दिन ऐसे 65 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले मेंे अपराधों पर प्रभावित नियंत्रण के लिए पुलिस असामाजिक तत्वों व बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने और बेवजह झुंड बनाकर घूमने-बैठने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान चौक-चौराहों के आसपास, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल व उद्यानों के आसपास झुंड बनाकर बेवजह खड़े 65 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें 45 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई व 20 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


