कोरबा | शहर की सड़क पर ब्लैक फिल्म लगी कार में पुलिस सायरन बजाते हुए चलाया जा रहा था। पीछे चल रहे वाहन वालों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी-12-बीबी-9917 के आधार पर परिवहन विभाग की मदद से वाहन स्वामी का पता लगाया।
इसमें उक्त कार शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथर्रीपारा निवासी शिवा राठौर की होना पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त कार को पकड़कर शिवा पर 4300 रुपए का चालान वसूला।

