कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव की एक युवती ने अज्ञात कारणों से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवती द्वारा यह कदम किन कारणों से उठाया गया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास महंत कि रिपोर्ट





















