कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपातराई के तालाब में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम सुपातराई निवासी बुद्धू सिंह मैत्री (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह बुधवार सुबह घर से तालाब की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव तैरता हुआ देखा।
सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस द्वारा प्रारंभिक विवेचना की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास महंत कि रिपोर्ट





















