धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब धुरंधर 2 आ रही है। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह मुख्य हीरो के तौर पर नजर आएंगे। लेकिन इस बार मुख्य विलेन के रूप में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत नहीं दिखेंगे, क्योंकि पहली फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार ने रहमान डकैत को मार दिया था। हालांकि फ्लैशबैक सीन में अक्षय खन्ना धुरंधर 2 में दिखाई देंगे।
धुरंधर 2 की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और फैंस फिल्म के विलेन को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि इस बार विलेन कौन होगा। इसी बीच धुरंधर 2 के विलेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
पहली फिल्म धुरंधर में कई बार “बड़े साहब” का नाम लिया गया था। अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के किरदारों ने बड़े साहब का जिक्र किया था। रणवीर सिंह के किरदार ने भी अपनी डायरी में बड़े साहब को अगला टारगेट बताया था। कहा जा रहा है कि बड़े साहब ही धुरंधर फ्रेंचाइज़ी के सबसे बड़े विलेन हैं, और उनका खुलासा धुरंधर 2 में होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े साहब का किरदार इमरान हाशमी निभाते नजर आएंगे।
इमरान हाशमी ने आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम के साथ हक में काम किया था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी गौतम की एंट्री धुरंधर 2 में हो चुकी है। उनके साथ आदित्य धर ने इमरान हाशमी को भी कास्ट किया है। इमरान को आदित्य ने बड़े साहब के रोल के लिए चुना है, जिसकी टक्कर फिल्म में सीक्रेट एजेंट रणवीर सिंह से होगी। हालांकि इमरान की एंट्री को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
#emraanhashmi #dhurandhar2 #entertainmentnews #badesahab





















